कोटा। रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले कोटा मंडल ने एक बार फिर तत्परता का परिचय देते हुए एक महत्वपूर्ण कार्य किया। रतलाम से रामगंजमंडी आ रही ट्रेन संख्या 12955 में यात्रा कर रहे यात्रियों का बैग गलती से सीट पर छूट गया। स्टेशन पर उतरने के बाद यात्रियों ने यह गंभीर समस्या महसूस की और तुरंत रेल मदद पर शिकायत दर्ज करवाई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि वाणिज्य विभाग की टीम ने शिकायत को तुरंत गंभीरता से लिया और कार्रवाई शुरू की। कमर्शियल कंट्रोल कक्ष से सूचना प्राप्त होते ही चल टिकट निरीक्षक श्री कुंजी लाल मीणा स्लीपर कोच S/4 की सीट संख्या 65 पर पहुंचे और यात्रियों का बैग सुरक्षित बरामद किया।

कोटा स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल श्री समय सिंह मीणा की उपस्थिति में बैग की विधिवत जांच की गई। इस दौरान उप मुख्य टिकट निरीक्षक श्रीमती शिवानी शर्मा और उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) श्री विकास गुप्ता भी मौजूद रहे।

जाँच में पाया गया कि बैग में लेडीज़ बैग, ₹10,940 नकद, ड्राई फ्रूट, उपयोगी लेडीज़ सामान, दो पानी की बोतलें और आधार कार्ड शामिल थे। आरपीएफ ने यात्री से संपर्क कर बैग के विवरण से अवगत कराया, और यात्री ने कोटा स्टेशन पहुंचकर इसे प्राप्त करने की सहमति जताई।

कोटा मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें और किसी भी आपात या भूल-चूक की स्थिति में तुरंत रेल मदद या संबंधित रेलवे स्टाफ से संपर्क करें। इस घटनाक्रम ने यह स्पष्ट किया कि कोटा मंडल का प्रशासन न केवल समस्याओं का तत्परता से समाधान करता है बल्कि यात्रियों के विश्वास को भी मजबूत करता है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story