कोटा मंडल ने समयपालन के क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। 20 अगस्त 2026 को मंडल की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का समयपालन 100 प्रतिशत रहा। इससे पहले 19 अगस्त 2026 को भी कोटा मंडल ने मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में 100 प्रतिशत समयपालन दर्ज कर भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अगस्त माह में यह मंडल की चौथी और वित्तीय वर्ष 2026-27 में 8वीं बार 100 प्रतिशत समयपालन की उपलब्धि है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में इससे पहले कोटा मंडल ने 04 मई, 05 मई, 27 मई, 29 जून, 08 अगस्त, 13 अगस्त और 19 अगस्त 2026 को मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में 100 प्रतिशत समयपालन हासिल किया था। इनमें 04 मई, 08 अगस्त, 13 अगस्त और 19 अगस्त को कोटा मंडल भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान पर रहा।

20 अगस्त की उपलब्धि के साथ मंडल ने लगातार दूसरे दिन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में 100 प्रतिशत समयपालन का प्रदर्शन किया। इससे मंडल के समयबद्ध ट्रेन संचालन में निरंतरता सामने आई है।

कोटा मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने समयपालन में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए मंडल की परिचालन टीम के प्रयासों की सराहना की। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री विनोद कुमार मीना के नेतृत्व में ट्रेनों के संचालन की अग्रिम योजना, वास्तविक समय में निगरानी और विभिन्न स्तरों पर त्वरित निर्णय लेने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मंडल के अनुसार, इन प्रयासों से ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक ठहराव से बचने में मदद मिली है। लगातार दूसरे दिन 100 प्रतिशत समयपालन की उपलब्धि के साथ कोटा मंडल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अपनी शत-प्रतिशत समयपालन उपलब्धियों की संख्या 8 तक पहुंचाई है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story