कोटा मंडल ने समयपालन के क्षेत्र में एक बार फिर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में पहला स्थान प्राप्त किया है। 19 अगस्त 2026 को मंडल ने मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों में 100 प्रतिशत समयपालन दर्ज किया। अगस्त माह में यह कोटा मंडल की तीसरी और वित्तीय वर्ष 2026-27 में सातवीं बार 100 प्रतिशत समयपालन की उपलब्धि है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में इससे पहले कोटा मंडल ने 04 मई, 05 मई, 27 मई, 29 जून, 08 अगस्त और 13 अगस्त 2026 को मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों में 100 प्रतिशत समयपालन हासिल किया था। इनमें 04 मई, 08 अगस्त और 13 अगस्त को मंडल भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान पर रहा था। 19 अगस्त की उपलब्धि के साथ कोटा मंडल ने एक बार फिर भारतीय रेलवे में शीर्ष स्थान हासिल किया।



मंडल की यह उपलब्धि प्रत्येक स्तर पर कार्यरत टीम के सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध और विश्वसनीय यात्री सेवा सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। यातायात की अग्रिम योजना, वास्तविक समय में निगरानी और विभिन्न स्तरों पर त्वरित निर्णय लेने से पूरे दिन गाड़ियों का सुचारू संचालन सुनिश्चित हुआ और अनावश्यक ठहराव से बचा गया।

19 अगस्त को हासिल की गई 100 प्रतिशत समयपालन की उपलब्धि के साथ कोटा मंडल ने अगस्त माह में तीसरी तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में सातवीं बार ‘परफेक्ट 100’ का आंकड़ा दर्ज किया। यह उपलब्धि मंडल के परिचालन में समयपालन और विश्वसनीय यात्री सेवा सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story