कोटा: बरडा चौराहे का नाम 'अग्रोहा धाम चौराहा' करने के लिए सौंपा ज्ञापन
अग्रवाल समाज ने एमबीएस मार्ग स्थित व्यस्त चौराहे का नाम महाराजा अग्रसेन की स्मृति में बदलने के लिए संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया।

कोटा में बरडा चौराहे का नामकरण बदलने की मांग को लेकर संभागीय आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपते संघर्ष समिति के सदस्य और समाज सेवी।
अग्रवाल समाज कोटा की ओर से यह आवेदन श्रीमान के समक्ष प्रस्तुत कर निवेदन है कि कोटा शहर के एमबीएस मार्ग पर ट्रक यूनियन के सामने स्थित बरडा चौराहा एक प्रमुख, व्यस्त एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है। यह चौराहा सुभाष नगर, अनन्तपुरा, अजय आहुजा नगर, रंगबाड़ी, गणेश नगर के मध्य में स्थित है, यहां अग्रवाल समाज के हज़ारों परिवार निवास करते हैं।
"अग्रवाल समाज की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र अग्रोहा धाम है, जो महाराजा अग्रसेन जी की स्मृति और उनके आदर्शों—सामाजिक समरसता, सेवा, सहयोग एवं नैतिक मूल्यों—का प्रतीक है।"
- कोटा नगर में अग्रवाल समाज द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा एवं विकास कार्यों में निरंतर सक्रिय योगदान दिया जाता रहा है।
- जनभावनाओं, सामाजिक सम्मान एवं सांस्कृतिक पहचान को दृष्टिगत रखते हुए यह अत्यंत उपयुक्त होगा कि कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा एमबीएस मार्ग, ट्रक यूनियन के सामने स्थित चौराहे का नामकरण “अग्रोहा धाम चौराहा” किया जाए।
- इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा तथा शहर की सांस्कृतिक गरिमा भी और अधिक सुदृढ़ होगी।
यह जानकारी समाज सेवक दीपक कुमार सिंघल द्वारा बताया गया। इस पहल और संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा संभागीय आयुक्त कार्यालय में आज ज्ञापन दिया गया:
- परमेश्वर लाल शरार्फ
- रमेश गोयल
- धर्मचंद गुप्ता
- हुकुमचंद मंगल
- विष्णु अग्रवाल
- हनुमान गर्ग
- ऋषभ जैन
- कैलाश सिंघल
- गणेश सिंघल
आगे इस पहल और संघर्ष के लिए जिला कलेक्टर महोदय, और माननीय सांसद महोदय जी को ज्ञापन दिया जाएगा।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
