गंगापुर सिटी/कोटा। कोटा के आईएल मंदिर प्रांगण में 1 मार्च रविवार को अग्रवाल समाज सवाई माधोपुर वाले संस्था का भव्य होली मिलन एवं फागोत्सव उत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवशाली आयोजन के अवसर पर समाज सेवक दीपक कुमार सिंघल की वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और निस्वार्थ सेवा को देखते हुए, समाज के वरिष्ठ जनों ने उन्हें अग्रवाल समाज सवाई माधोपुर संस्था का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।

वरिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन

इस अवसर पर सवाई माधोपुर क्षेत्र के स्तंभ कहे जाने वाले रामचरण गुप्ता, महेश अग्रवाल, अशोक गर्ग, केपी बंसल, मीठा लाल सिंघल और धर्मचंद गुप्ता सहित कई वरिष्ठ जन मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 2020 के पूर्व सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न गांवों से आकर कोटा में बसे करीब 1500 व्यक्तियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे का परिचय प्राप्त किया और अभिनंदन किया।

फूलों की होली और सांस्कृतिक उल्लास

सभी समाज बंधुओ ने पूरे प्रांगण में फूलों की होली खेली गई राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण करने वाली महिलाओं का विशेष सम्मान हुआ और बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं ने सबका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी समाज बंधुओं ने एक साथ स्नेह भोज का आनंद लिया, जो आपसी एकता का प्रतीक बना।

सफल आयोजन में सहयोगियों की भूमिका

इस सफल आयोजन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक कुमार सिंघल, महेश अग्रवाल, विजय गोयल, भवानी शंकर गर्ग, हुकुमचंद मंगल, हनुमान गोयल, विष्णु अग्रवाल, हनुमान प्रसाद गुप्ता, महेश गर्ग और जगदीश सिंघल आदि की मुख्य भूमिका रही।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story