राजस्थान के कृषि, वानिकी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जैसलमेर रेस्टोरेंट प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर की संदिग्ध भूमिका और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की है। मंत्री मीणा ने आईएफडब्ल्यूजे (IFWJ) संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत और वरिष्ठ पत्रकार अभय जोशी के साथ महत्वपूर्ण वार्ता कर मामले के हर पहलू पर चर्चा की।

संवाद के दौरान उपेंद्र सिंह राठौड़ ने मंत्री को अवगत कराया कि विवाद की स्थिति 24 सितंबर से बिगड़नी शुरू हुई थी। राठौड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर ने शुरुआती घटनाक्रम का श्रेय वरिष्ठ पत्रकार और उनकी टीम को दिया था, लेकिन उसके तत्काल बाद ही प्रतिशोध स्वरूप पहले रिसोर्ट की संभागीय आयुक्त कार्यालय में रखी फाइल और फिर रेस्टोरेंट को लक्षित कर दमनकारी कार्रवाई शुरू कर दी गई। राठौड़ ने मंत्री के समक्ष उन कारणों का भी सविस्तार खुलासा किया कि आखिर क्यों जिला कलेक्टर द्वारा तीन विशिष्ट निर्धारित तिथियों पर ही इन कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया।

इस गंभीर विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि वह इस पूरे प्रकरण से मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन के इसी अड़ियल रवैये के कारण आगामी 29 मार्च को सैकड़ों की संख्या में पत्रकारों को जयपुर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ रहा है। मंत्री ने तीखे शब्दों में कहा कि एक पत्रकार की आजीविका पर सुनियोजित तरीके से प्रहार करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने उस अधिकारी की घोर भर्त्सना की जिसने कानून प्रदत्त धाराओं और अपने पद का दुरुपयोग किया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच अवश्य करवाई जानी चाहिए ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह पत्रकारों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और उनके विरुद्ध होने वाली ऐसी दमनकारी घटनाओं की संवेदनशीलता को भली-भांति समझते हैं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story