सवाई माधोपुर: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मेडिकल कॉलेज निर्माण में खामियों पर जताई नाराजगी
कृषि मंत्री ने बजट पर प्रेसवार्ता के बाद निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया और घटिया निर्माण कार्य मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

सवाई माधोपुर में सोमवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के औचक निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा।
सवाई माधोपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा सोमवार को सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर पहुंचे और जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया के साथ प्रेसवार्ता कर केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा एक फरवरी को पेश किये गये बजट को लेकर जानकारी दी।
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण
इस दौरान कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मुख्यालय पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे और उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के कई अव्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जताई ओर अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई।
घटिया निर्माण पर XEN और AEN को लगाई फटकार
वही कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मेडिकल कॉलेज के घटिया निर्माण को लेकर खासे नाराज नजर आये जहां कृषि मंत्री ने मौके पर मौजूद XEN ओर AEN को फटकार लगाई और कहा कि "तुम्हे शर्म नहीं आती हे। पलस्तर के नाम पर मिट्टी लगा कर कार्य कर रह हो।" इस दौरान उन्होंने कहा कि "तुम चोर हो लुटेरों देश को खा गये।"
अधिकारियों को सख्त निर्देश और चेतावनी
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार पैसा दे रही हेतु कॉलेज का निर्माण कार्य टिकाऊ ओर बढ़िया होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग को लेकर उच्च अधिकारियों को निर्देश दिये। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण में कोताही या लापरवाही करने वालो को किसी हाल में नहीं बक्सा जाएगा।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
