सवाई माधोपुर, 14 अक्टूबर। राजस्थान में ग्रामीण और शहरी खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए खेलो राजस्थान गेम्स का आयोजन 1 दिसंबर, 2026 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की अनुपालना में खेलो इंडिया की तर्ज पर आयोजित होने वाले इन खेलों में पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है। ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

खेलो राजस्थान गेम्स के तहत प्रतियोगिताएं तीन चरणों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम चरण में दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी और तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे चरण में 1 अप्रैल से 15 मई, 2027 तक कबड्डी, फुटबॉल, जूडो और शूटिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, तीसरे चरण में 15 अगस्त से 30 सितंबर, 2027 तक खो-खो, कुश्ती, बास्केटबॉल और सतोलिया खेलों का आयोजन होगा।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अलग-अलग व्यवस्था निर्धारित की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। ग्राम पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए 26 दिन, ब्लॉक स्तर के लिए 10 दिन, जिला स्तर के लिए 5 दिन और राज्य स्तर के लिए 5 दिन निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार ग्रामीण स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए कुल 46 दिन तय किए गए हैं।

शहरी क्षेत्र में नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनके लिए कुल 24 दिन निर्धारित किए गए हैं, जबकि प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 5 दिन का प्रावधान भी किया गया है।

प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक तथा नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और खेल विभाग के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

समितियों को खिलाड़ियों का पंजीयन कराने, खेलों का प्रचार-प्रसार करने, खेल मैदानों का चयन एवं चिह्नीकरण करने, रेफरी की व्यवस्था करने, खेल उपकरण उपलब्ध कराने और प्रतियोगिताओं के दौरान आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विजेता टीमों के लिए उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की व्यवस्था भी की जाएगी।

जिला खेल अधिकारी कजोड़मल ने बताया कि सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी अपना पंजीयन करवाकर प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के निर्धारित खेल मैदानों, राजकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा खेल परिषद के स्टेडियमों में किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों से राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर के पोर्टल https://khelorajasthan.rajasthan.gov.in/Home/Index पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करने और खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है। खेलो राजस्थान गेम्स के आयोजन से स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story