श्री अनिल कुमार बेनीवाल IPS पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में थाना खण्डार द्वारा एक्साईज एक्ट में प्रभावी कार्यवाही करते हुए 5 पेटी (240 पव्वे) अवैध देशी शराब को जप्त कर दो आरोपीयान को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर घेराबंदी

यह कार्यवाही श्री विजय सिंह मीना RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर एवं श्री हंसराज बैरवा RPS वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाईमाधोपुर के निकटतम सुपरविजन में श्री लक्ष्मण सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी खण्डार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई। दिनांक 15.03.2026 को दौराने गश्त मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्यवाही करते हुए रात्रि समय करीब 10.30 पीएम पर खण्डार सवाईमाधोपुर स्टेट हाईवे 123 पर कमोखरी पंथ के पास घेराबंदी की गई।

अवैध शराब बरामदगी और आरोपियों का विवरण

पुलिस टीम द्वारा मौके पर अभियुक्तगण राजवीर पुत्र जगमाल गुर्जर उम्र 22 साल निवासी पादङा विस्थापित थाना खण्डार तथा महेश जाट पुत्र गिर्राज जाट उम्र 20 साल निवासी जयसिंहपुरा थाना खण्डार को रोका गया। इन अभियुक्तगण के पास बिना लाईसेंस के अवैध देशी शराब मिलने पर इनके कब्जे से 05 पेटी अवैध देशी शराब व शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल को जब्त कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

बहरावण्डा खुर्द से ला रहे थे खेप

"आरोपीगण मोटरसाईकिल पर बहरावण्डा खुर्द की ओर से शराब खरीदकर कस्बा खण्डार में अवैध रुप से बेचने के लिए आ रहे थे।" उक्त कार्यवाही पर थाना खण्डार पर प्रकरण संख्या 75/2026 अपराध धारा 19/54 54 ए आबकारी अधिनियम में पंजीबद्ध किया गया है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का विवरण

इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में श्री मनोज कुमार एएसआई पुलिस थाना खण्डार, श्री महेन्द्र कानि० 1615 पुलिस थाना खण्डार, श्री मूलाराम कानि० 1462 पुलिस थाना खण्डार (विशेष भूमिका), श्री जितेन्द्र कानि० 233 पुलिस थाना खण्डार एवं श्री ओमप्रकाश कानि० 1088 पुलिस थाना खण्डार (विशेष भूमिका) शामिल रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story