अभियान और उच्चाधिकारियों का निर्देशन

"श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर श्री कैलाश बिश्नोई आईपीएस द्वारा वांछित अपराधी भगौडे, मफरुर, स्थाई वारंटी व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु भरतपुर रेंज में चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ओपरेशन शिकंजा' के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर श्री अनिल बेनीवाल आईपीएस के निर्देशानुसार श्री विजय सिंह मीना आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर, श्री हंसराज बैरवा आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाईमाधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री लक्ष्मणसिंह पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना खण्डार के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई।"

अपराधी और प्रकरण का विवरण

  • प्रकरण संख्या 436/2016 धारा 420, 406 आईपीसी में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाईमाधोपुर के न्यायालय से गत 10 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारन्टी गोकुल पुत्र मिठ्ठू को गिरफ्तार किया गया है।
  • पकड़ा गया अपराधी गोकुल (उम्र 57 साल), जाति मेहरात, निवासी रामगढ चागं पुलिस थाना सेदंडा जिला ब्यावर का रहने वाला है।
  • पुलिस टीम द्वारा आरोपी को दिनांक 20.02.2025 को ब्यावर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम के सदस्यों के नाम निम्न हैं:

  • 1. श्री लक्ष्मणसिंह पुनि. थानाधिकारी खण्डार
  • 2. श्री दौलतसिंह एएसआई चौकी छाण पुलिस थाना खण्डार
  • 3. श्री मूलचन्द कानि० 1566, चौकी छाण पुलिस थाना खण्डार
  • 4. श्री लोकेश कानि० 1037, चौकी छाण पुलिस थाना खण्डार
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story