खंडार। खंडार विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र गोठवाल ने आज ग्राम शिवाड़ में 575 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भव्य शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

विधायक गोठवाल ने शिलान्यास के दौरान कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से ग्राम शिवाड़ और आस-पास के दर्जनों गांवों के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। मरीजों को अब दूर-दराज़ की जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

इस मौके पर प्रेम जी, सुशील जी जैन, मोजी राम जी, सरपंच रामबिलास गुर्जर, जंतु मीणा, कमलेश जी जैन, महेश जी जैन, मूल चंद माहूर, हनुमान यादव और रामजीलाल जाट सहित अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक गोठवाल को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

संपूर्ण शिवाड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के इस नए केन्द्र की घोषणा के बाद खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। यह स्वास्थ्य केंद्र न केवल स्थानीय जनता के लिए राहत और सुविधा का प्रतीक होगा, बल्कि क्षेत्र की स्वास्थ्य संरचना को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story