खंडार, 22 दिसंबर: खंडार विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करने के लिए विधायक श्री जितेंद्र गोठवाल ने आज एक से बढ़कर एक विकास परियोजनाओं का भव्य शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम आटून कला से आटून खुर्द तक की सड़क और नया गांव बालाजी–बालाजी डेकवा सड़क का उद्घाटन किया, जिनकी कुल लागत करोड़ों रुपए में है।

सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास गांव की मां-बहनों के करकमलों द्वारा किया गया, जिससे महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया। विधायक गोठवाल ने कहा कि महिलाएं जब आगे बढ़ती हैं, तो क्षेत्र का विकास और भी तेजी से होता है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के महिला सशक्तिकरण के संकल्प को समर्पित है।

आटून कला से आटून खुर्द सड़क का निर्माण 130 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। वहीं, नया गांव बालाजी–बालाजी डेकवा सड़क का निर्माण लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत से 12 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा। इस सड़क निर्माण की मांग ग्रामवासियों ने लंबे समय से की थी। विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कार्यकर्ताओं से यह वादा किया था कि चुनाव जीतते ही यह सड़क स्वीकृत करवा दी जाएगी। विधायक ने अपने वादे को निभाते हुए इस परियोजना का प्रथम बजट में ही शिलान्यास किया।

बालाजी के दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए यह सड़क अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शिलान्यास के दौरान ग्रामवासियों ने पद दंगल कार्यक्रम के माध्यम से विधायक का स्वागत किया और 21 किलो की माला पहनाकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक ने सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

इसके अतिरिक्त, विधायक गोठवाल ने ग्राम डेकवा में क्षेत्रीय लोगों की मांग पर उप स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा 55 लाख रुपए की लागत से की। उन्होंने ग्राम डेकवा में 33 केवी जीएसएस का उद्घाटन भी किया, जिससे क्षेत्रीय किसानों को सुचारू विद्युत व्यवस्था मिलने में सुविधा होगी। विधायक कोटे से निर्मित सीसी सड़क कार्य का उद्घाटन 11 लाख रुपए की लागत से किया गया। साथ ही, पांचोलास से लक्ष्मीपुरा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास लगभग 90 लाख रुपए की लागत से किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनराज गुर्जर, जिला महामंत्री बाबू लाल मीणा, रामप्रसाद जांगिड़, मुकुंद गुर्जर, सरपंच राजेश पायलट, कैलास मीणा, मनराज मीणा, हनुमान मीणा, आशाराम मीणा, मीठा लाल मीणा, मुरारी मीणा, श्योजी मीणा, सरताज चाचा, ओमप्रकाश, बहादुर मीणा, परशुराम मीणा, रमेश मीणा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खंडार में आज के इस भव्य विकास शिलान्यास ने क्षेत्रीय लोगों के जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story