खण्डार में आईएफडब्लूजे की बैठक: श्रीकांत शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
आईएफडब्लूजे की बैठक में पत्रकार कल्याण कोष और सदस्यता शुल्क पर चर्चा के साथ निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
खण्डार। यहाँ सोमवार देर शाम उपखण्ड मुख्यालय पर आईएफडब्लूजे संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
संगठन हित एवं पत्रकार कल्याण पर विमर्श
बैठक में संगठन हित के मुद्दों व पत्रकारों की समस्याओं के समाधान कराने के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन जिला महासचिव राजेश गोयल ने बताया कि:
- "कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की ओर से उपखण्ड स्तरीय वार्षिक सदस्यता शुल्क रखने, प्राप्त राशि को संगठन कार्य जैसे बीमा, कन्या विवाह, पत्रकार वेलफेयर आदि कार्यों में खर्च करने पर चर्चा की।"
- कार्यकारिणी की प्रत्येक माह बैठकें आयोजित करने, लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों को नोटिस देकर जवाब मांगने तथा संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
खण्डार उपखण्ड कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव
इससे पूर्व सर्व सम्मति से खण्डार उपखण्ड क्षेत्र की कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए श्रीकांत शर्मा को मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी:
- सलाहकार मण्डल: गिरधर गर्ग, नंन्दलाल तेहकरया, परस जैन।
- उपाध्यक्ष: प्रथम रुपसिंह गुर्जर, द्वितीय मनमोहन शर्मा।
- महासचिव: सतवीर शर्मा।
- कोषाध्यक्ष: मेमराज गुर्जर।
- सचिव: प्रथम रामअवतार मेरोठा, द्वितीय महेन्द्र चौधरी, तृतीय सागर सैनी, चतुर्थ दिनेश कण्डेरा।
- प्रवक्ता: बृजेश त्रिवेदी।
- कार्य समिति सदस्य: रणवीर माली, छैल बिहारी मथुरिया, विशाल।
इस दौरान मुकेश कुमार जैन, रोहित गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
