सवाई माधोपुर, 3 सितम्बर। खण्डार क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में ग्राम गंडावर में निर्मित 33 केवी जीएसएस महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इसके संचालन से गंडावर, पीपल्दा, खिरकड़ी, बोहना एवं आसपास के गांवों की लगभग 5 हजार आबादी तथा 1 हजार 500 विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाई जा रही है।

जीएसएस को चार्ज करने के बाद विद्युत प्रणाली की सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए तीन दिवस तक नो-लोड पर आवश्यक परीक्षण एवं निगरानी की गई। इसके बाद अब संबंधित गांवों और उपभोक्ताओं का विद्युत भार नए फीडरों पर चरणबद्ध रूप से स्थानांतरित किया जाएगा। फीडरवार इंटरकनेक्शन जोड़कर क्रमवार लोड डालने के बाद संबंधित उपभोक्ताओं को गंडावर जीएसएस से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।

नए जीएसएस के संचालन से विद्युत भार का सुव्यवस्थित वितरण होगा। इससे घरेलू, कृषि, पेयजल, लघु व्यवसाय एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को अधिक स्थिर और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और विद्युत व्यवधान में कमी आने तथा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस प्रकार गंडावर में 33 केवी जीएसएस का संचालन खण्डार क्षेत्र के विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के साथ लगभग 5 हजार आबादी और 1 हजार 500 विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अधिक स्थिर एवं विश्वसनीय बिजली आपूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story