महोत्सव का द्वितीय दिवस और अमृत वर्षा

सवाई माधोपुर (बृजेश त्रिवेदी) जिले के खण्डार शहर में चल रहे अग्र भागवत ज्ञान अमृत कथा महोत्सव के महाकुंभ का आज द्वितीय दिवस है। इसमें पण्डित बाल कृष्ण शास्त्री के श्री मुख से श्रद्धालु रसभरी मधुर वाणी में कथा का आनन्द ले रहे हैं। यह कथा महोत्सव पांच दिन चलेगा जिसमें रोज कथा के अलावा रात्री को भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आज के विशेष आयोजन

  • कथा में राधा कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गयी।
  • रात्रि को 8 से 10 बजे तक "हरे राम संकीर्तन" का आयोजन होगा।

आगामी कार्यक्रम: भव्य रास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कल अग्र भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री नरेंद्र मंगल ने बताया की कल दिनांक 24, 2, 2026 मंगलवार रात्रि 8:00 बजे से जयपुर के दस सुपरस्टार कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण की थीम पर रास किया जाएगा।

आगामी आकर्षणों की सूची इस प्रकार है:

  • शिव पार्वती थीम पर तांडव नृत्य किया जाएगा।
  • पवन पुत्र हनुमान जी की सजीव झांकी बाहुबली की थीम पर बनाई जाएगी।
  • समाज की महिलाओं के द्वारा फाग महोत्सव और फूलों से होली भी खेली जाएगी।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट व्यक्तित्व

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश गोयल चक्की वाले अपनी धर्मपत्नी श्रीमती माया गोयल के साथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

राजेश गोयल जी के बारे में विवरण:

  • "वह अग्रवाल समाज सवाई माधोपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।"
  • "राजेश जी गोयल बौली वालो के नाम से चर्चित है और कृषि मंत्री किरोडी़ लाल मीणा के सिपह सलार है।"

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story