गंगापुर सिटी स्थित सैन समाज धर्मशाला में केश कला एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए, जिसमें राजकुमार जी खिड़खिड़ा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

बैठक की कार्यवाही का संचालन सभापति के रूप में सूरज जी सैन तथा सचिव के रूप में ब्रह्मा जी सैन ने किया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारी जगदीश जी सनेट, पवन जी निर्वाण (अध्यक्ष, गंगापुर सिटी) तथा सुनील सिसोदिया (भूतपूर्व अध्यक्ष, नारायणी जन्म धाम) ने निभाई।

अध्यक्ष पद के लिए मुकेश जी शहर, राजकुमार जी खिड़खिड़ा एवं सैन बबलू सिसोदिया के नाम प्रस्तावित किए गए। संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए तीनों प्रत्याशियों के बीच आपसी विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद मुकेश जी शहर एवं सैन बबलू सिसोदिया ने नए नेतृत्व को अवसर देने की भावना से अपना नाम वापस ले लिया। इसके फलस्वरूप राजकुमार जी खिड़खिड़ा को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में कमरुद्दीन सलमानी को उपाध्यक्ष, सन्तोष जी रूपपुरा को महामंत्री, सेठी जी (भिलापाड़ा) को कोषाध्यक्ष, बबलू जी से सेवा को मंत्री तथा सिराज मच्छीपुरा को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त गंगापुर सिटी के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।

बैठक के दौरान संगठन हित में एक समान रेट लिस्ट लागू करने तथा मासिक अवकाश संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती, आपसी भाईचारे, अनुशासन एवं व्यवसाय के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने चुनाव अधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सहभोज का आनंद लिया। यह प्रेस विज्ञप्ति केश कला एसोसिएशन, गंगापुर सिटी की ओर से जारी की गई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story