करौली। राजस्थान सरकार द्वारा सत्र 2026-27 के शिविरा पंचांग में ग्रीष्मावकाश की अवधि में 10 दिनों की कटौती करने और संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश को निरस्त करने के निर्णय के विरुद्ध शिक्षक समुदाय ने हुंकार भर दी है। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला शाखा करौली के जिला अध्यक्ष अमरसिंह और जिला मंत्री सुनील गोयल के नेतृत्व में आज पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा विभाग के अव्यावहारिक एवं अन्यायपूर्ण निर्णय को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की पुरजोर मांग की गई।

संघ के जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीना ने राज्य सरकार के निर्णय पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राजस्थान की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और मई-जून माह में पड़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मावकाश की लंबी परंपरा रही है। वर्तमान सरकार ने इस स्थापित व्यवस्था में अचानक परिवर्तन कर 10 दिनों की कटौती कर दी है, साथ ही संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश में भी एक दिवस कम कर दिया है। सरकार के इस कदम से न केवल शिक्षक समुदाय बल्कि अभिभावकों में भी भारी आक्रोश व्याप्त है।

जिला मंत्री सुनील गोयल ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा पूर्व में 3 अप्रैल को पत्र भेजकर इस कटौती को वापस लेने का आग्रह किया गया था। शासन स्तर पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने के कारण आज करौली जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीना ने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस जन आक्रोश को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो आगामी 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के हजारों शिक्षक सम्मिलित होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, जिला मंत्री सुनील गोयल, प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा, जिला कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा और जिला उपाध्यक्ष रिंकू डागुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही प्रदेश समिति सदस्य तेजराम मीणा, शिवचरण बालोती, हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जाट, महावीर जी ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश लहकोड़िया, करौली ब्लॉक अध्यक्ष नरसी लाल मीणा, मंडरायल ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा, सपोटरा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद डूडीपुरा, नादौती ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद गुडली, और टोडाभीम ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाशचंद मीणा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सोहनलाल गुप्ता, विजेंद्र सिंह खटाना, अमित कुमार गोयल, लज्जाराम गुर्जर, महावीर जी कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, हिंडौन कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पवन शर्मा, रिंकेश बेनीवाल, हेमंत शर्मा, कमलेश पालड़ी, चंद्रभान सिंह और प्रदेश महिला मंत्री प्रगति अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। शिक्षकों का स्पष्ट संदेश है कि यदि अवकाश की पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story