राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य ईकाई करौली द्वारा प्राथमिक स्वा. केन्द्र करसोली पर एक दिवसीय मनोरोग आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें मानसिक एवं नशा संबंधित रोगों के उपचार और परामर्श की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

कैंप में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रामस्वरूप सिंह एवं सीआरए गौरव शर्मा ने सिरदर्द, तनाव, घबराहट, बेचैनी, अनिद्रा, साइकोसिस तथा नशा रोग से पीड़ित कुल 18 मरीजों की पहचान कर उनका परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श व उपचार प्रदान किया। इस दौरान मरीजों को उनकी स्थिति के अनुरूप मार्गदर्शन देते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें राजेंद्र योगी नर्सिंग ऑफिसर, मनीष कुमार फार्मासिस्ट, रीना आहूजा एलएचवी, राधा सैनी एएनएम एवं युगल किशोर शर्मा ऑपरेटर उपस्थित रहे। टीम द्वारा मरीजों की काउंसलिंग कर उन्हें मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं के समाधान हेतु टेलीमानस हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी दी गई।

साथ ही मानसिक रोगों से संबंधित आईईसी सामग्री का वितरण कर आमजन को जागरूक किया गया। यह शिविर न केवल उपचार का माध्यम बना, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story