करौली में सावन के पावन अवसर पर बुधवार को प्रदेश सह-संयोजक भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान जीतू शुक्ला के नेतृत्व में कावड़ यात्रा निकाली गई। पांचना से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कंधों पर कावड़ लेकर शामिल हुए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।

कावड़ यात्रा पांचना से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई मासलपुर गेट स्थित सिद्ध की बगीची पर विराजे महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर में शिवभक्तों ने भगवान महादेव का पवित्र जल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की।

जीतू शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित कावड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कावड़ियों का स्वागत किया।

जीतू शुक्ला ने कहा कि कावड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में धर्म और संस्कृति के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों और सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, धीरेन्द्र पाराशर, शिम्बु दयाल सैन, बिरजू तमोली, विवेकानंद दास, नीतू शर्मा, रानू शर्मा, पवन शर्मा, विजय शर्मा, वर्तिका सिंह जादौन, पूनम महावर, गब्बर शर्मा, पंकज पाराशर, शिवम् जागा, चेतन मिश्रा, नितांश भारद्वाज, करन शर्मा, सुनीता तमोली, शानू युदुवंशी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

भगवान महादेव के जलाभिषेक के साथ कावड़ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story