कारगिल विजय दिवस पर करौली में युवाओं ने शहीदों को किया नमन, लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
कारगिल विजय दिवस पर करौली में युवाओं ने भारतीय सेना के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पुष्पांजलि, मौन और राष्ट्रभक्ति संकल्प के साथ वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया गया।

तस्वीर में करौली में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर तिरंगे के सामने खड़े होकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए युवा नजर आ रहे हैं।
करौली, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर करौली में युवाओं ने भारतीय सेना के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रभक्ति और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भारत माता एवं वीर शहीदों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक जीतू शुक्ला ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देकर विश्व को भारत की सैन्य शक्ति का एहसास कराया। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
जीतू शुक्ला ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सदैव सर्वोपरि रखते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने वीर शहीदों के आदर्शों को अपनाने और देशहित को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने भारतीय सेना के वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर अक्षय शर्मा, वेद सारस्वत, बंटी मकनपुर, चेतन मिश्रा, विजय, शेरा आदि उपस्थित थे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
