करौली जिला स्थापना दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा हिण्डौन सिटी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वन विभाग के सहयोग से सीड बॉल (बीजबम) थ्रो अभियान आयोजित किया। अभियान का आयोजन तेली की पंसेरी पहाड़ी क्षेत्र स्थित चेतना केंद्र, देदरौली प्लांटेशन में किया गया, जिसमें पर्यावरण संवर्धन, संरक्षण और बीजारोपण के माध्यम से हरित क्रांति लाने का संदेश दिया गया।

इस अभियान में परिषद के सदस्य, मातृशक्ति, बच्चे, शहर के गणमान्य नागरिक, वन प्रेमी एवं वन विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। शाखा पर्यावरण गतिविधि सदस्य अनिल गुप्ता (बॉबी) ने बताया कि चौपड़ के पास स्वागतम् हैण्डलूम पर एकत्रित हुए 50 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों ने एक दर्जन से ज्यादा कार, जीप और दुपहिया वाहनों से सीड बॉल (बीजबम) थ्रो अभियान के लिए प्रातः 6 बजे प्रस्थान किया।

अभियान में प्रांतीय सेवा गतिविधि संयोजक देवेन्द्र शर्मा, संस्कार सदस्य पंकज जैन (भारत को जानो), सुबोध जैन (गुरु वंदन छात्र अभिनंदन), शाखा संरक्षक अनिल गोयल, सलाहकार सदस्य अशोक गर्ग, अपना घर आश्रम हिण्डौन सिटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता, श्री अग्रसेन शिक्षा प्रसार समिति हिण्डौन सिटी अध्यक्ष रविन्द्र जैतवाल, वन प्रेमी अशोक जैन, राजेश शर्मा, वन विभागीय कर्मचारी अर्जुन जाट, विनोद शर्मा, लोकेश बैनीवाल, उमेश जाट और विवेक भागौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पर्यावरण गतिविधि संयोजक वन्दना शर्मा ने बताया कि गंगा दशहरा से पर्यावरण संवर्धन और संरक्षण के उद्देश्य से संगोष्ठी, सेमीनार, स्वच्छता एवं जीवदया कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। क्षेत्र में हरित क्रांति लाने के उद्देश्य से सभी के सहयोग से गत दिन 4800 सीड बॉल तैयार किए गए थे, जिन्हें रोपित करने के अभियान का प्रथम चरण आज पूरा किया गया।

इस अभियान में शाखा संयोजक संस्कार गतिविधि हुकम सिंह गुर्जर, सेवा गतिविधि अशोक भगत, संपर्क गतिविधि दीनदयाल सिंघल, महिला गतिविधि पूजा सिंघल तथा अन्य गतिविधि सदस्य दीनदयाल गुप्ता, अभिषेक रामपुरा, आलोक सोलंकी, वीरेंद्र जैन, माँगी लाल गर्ग, आरती बिंदल, रजनी गोयल, पूनम जैन और डॉ. रेखा गोयल, सुहानी गर्ग सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

शाखा सचिव योगेश गुप्ता ने बताया कि परिषद् "स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित-भारत" के उद्देश्य स्वरुप कार्य करती है। सीड बॉल थ्रो अभियान में ओमप्रकाश गुप्ता (ढिंढोरा), सुभाष गोयल, प्रवीण गोयल, गौरव सिंघल, अंशुल जैन, माया गोयल, सुषमा गर्ग, सुधा गोयल, गरिमा गुप्ता, सोनम शर्मा, प्रेहान उपाध्याय, श्रीहान उपाध्याय, सपना सिंघल, कुमकुम अग्रवाल, शशि सोलंकी और राशि जैन सहित अन्य सदस्य सम्मिलित हुए।

अभियान में उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक सीड बॉल थ्रो किया और वन भ्रमण का आनंद लिया। इसके बाद एएमपीएस विद्यालय परिवार की ओर से सभी को छाछ आदि वितरित कर अल्पाहार कराया गया। शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता ने सफलतापूर्वक संपन्न हुए कार्यक्रम के लिए वन विभाग सहित सभी उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया।

करौली जिला स्थापना दिवस पर आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और बीजारोपण के सामूहिक प्रयासों के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से सहभागिता निभाई।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story