कराउली: निकाय चुनाव से पहले कलेक्टर ने सपोटरा बूथों का लिया जायजा
स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था समय पर दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

तस्वीर में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल सपोटरा स्कूल परिसर में पैदल चलते दिखे।
करौली, 07 सितम्बर। आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के बीच जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने सोमवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सपोटरा में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया।
जिला कलक्टर ने वार्ड संख्या 7, 8, 9, 11 एवं 14 के लिए बनाए गए मतदान बूथों का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं एवं मतदान दलों के लिए उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ सुरक्षा एवं अन्य चुनाव संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मतदान से पूर्व प्रत्येक मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का पुनः परीक्षण कर लिया जाए। किसी भी स्तर पर कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदान दिवस पर मतदाताओं एवं मतदान कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, उपखंड अधिकारी सपोटरा अनूप सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं संबंधित बीएलओ उपस्थित रहे। प्रशासन ने मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने पर जोर दिया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
