करौली: अतेवा ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल, जनसुनवाई में समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने अतेवा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों को 15 दिन में निस्तारित करने का अल्टीमेटम दिया।

करौली की अतेवा ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और उपस्थित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी।
करौली, 11 अप्रैल। आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में शुक्रवार को करौली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अतेवा में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याएं को संवेदनशीलता से सुना और उनके समयबद्ध त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न प्रकरण और मांगें
इस दौरान स्कूल में हाई टेंशन विद्युत केवल हटवाने, पेयजल आपूर्ति, केला देवी के लिए सड़क बनवाने, जेजेएम में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को ठीक करवाने, एनएफएसए में नाम जुड़वाने, हैंडपंप ठीक करवाने एवं सीमा ज्ञान सहित अन्य विभागों के विभिन्न प्रकरण प्राप्त हुए।
अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश
जिला कलक्टर ने प्रत्येक प्रकरण गंभीरता से सुना और व्यक्तिगत सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से नियमानुसार कार्यवाही करने एवं आमजन को तत्काल लाभान्वित करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने रात्रि चौपाल एवं सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त एवं लम्बित प्रकरणों का 15 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति
रात्रि चौपाल के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक गंगा सहाय मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक धर्मेंद्र कुमार मीणा, समाज कल्याण अधिकारी बबलू शर्मा सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में परिवादी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि "जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का करें समयबद्ध निस्तारण अधिकारी" ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
