करौली निकाय चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया गया निर्वाचन का प्रशिक्षण
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए ईवीएम संचालन, सुरक्षा तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के नियमों की जानकारी दी गई।

करौली, 1 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को डीओआईटी के के वीसी कक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड़ की अध्यक्षता में जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया, जोनल मजिस्ट्रेटों के दायित्व और निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण का उद्देश्य पोंलिग पार्टी को मतदान दिवस की प्रमुख प्रक्रियाओं से परिचित कराना, ईवीएम की तैयारी, मॉक पोल, मतदान चुनौतियों और मतदान-समापन की प्रक्रिया समझाना रहा। अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने, पीठासीन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक चरण का दस्तावेजीकरण करने तथा ईवीएम, प्रपत्र, सील एवं मतदान सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने को पोलिंग पार्टी की प्रमुख जिम्मेदारी बताया गया।
प्रशिक्षण के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 152 के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। जोनल मजिस्ट्रेटों को लोक न्यूसेंस से संबंधित प्रावधानों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर अवरोध अथवा आमजन को असुविधा उत्पन्न होने की स्थिति में की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के बारे में भी बताया गया।
निर्वाचन प्रशिक्षणार्थियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत की जाने वाली कार्यवाहियों, मतदान केन्द्रों में प्रवेश के नियम, प्रथम मतदान अधिकारी के प्रमुख उत्तरदायित्व तथा मॉकपोल की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की संवेदनशील अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जन स्वास्थ अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रकाश चंद्र मीना, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक धर्म सिंह, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक गंगासहाय मीना, उद्यानिकी विभाग के उप निदेशक चेतराम मीना सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहें।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
