राजस्थान के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शुमार करणपुर धाम स्थित मां गुमानो बीजासनी देवी के विशाल मेले का आयोजन बुधवार, वैशाख सुदी छठ को होने जा रहा है। आस्था के इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए गंगापुर सिटी से हजारों की संख्या में माता रानी के भक्त प्रस्थान करेंगे। मां गुमानो बीजासनी देवी सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस यात्रा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। 22 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस भव्य मेले में सम्मिलित होने के लिए भक्त दोपहर 1:00 बजे उदेई मोड़ स्थित थोक फल-सब्जी मंडी से बसों के माध्यम से करणपुर धाम के लिए रवाना होंगे।

समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा, महामंत्री कैलाश गुप्ता सैमरदा एवं बस यात्रा संयोजक दिनेश गुप्ता चूड़ी वालों ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि वैशाख माह में भरने वाला माता रानी का यह मेला अत्यंत विशेष और भव्य होता है। इस वर्ष गंगापुर सिटी से श्रद्धालुओं की भारी आवक को देखते हुए 10 से अधिक बसों के संचालन की संभावना जताई गई है। प्रशासन और स्थानीय पंचायत द्वारा मेले की सभी व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

समिति ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए भंडारे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए पृथक-पृथक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बसों का काफिला शाम 5:00 बजे करणपुर धाम पहुंचेगा, जहाँ माता रानी के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे एवं भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस मेले की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ न केवल राजस्थान, बल्कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित देश के विभिन्न कोनों से भक्त धर्म लाभ प्राप्त करने पहुँचते हैं। समिति पदाधिकारियों ने समस्त भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया है, ताकि इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जा सके।

Updated On
Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story