गंगापुर सिटी। राजस्थान प्रान्तीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गंगापुर सिटी निवासी कपिल गौतम उर्फ पुष्पेन्द्र को युवक संघ जिलाध्यक्ष सवाई माधोपुर के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति समाज और संगठन दोनों के लिए एक नई ऊर्जा और सक्रिय नेतृत्व की उम्मीद के रूप में देखी जा रही है।

राजस्थान प्रान्तीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा तथा प्रधान मंत्री राजाराम शर्मा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कपिल गौतम को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि कपिल गौतम का अनुभव, कर्मठता और समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता युवक संघ को और अधिक सशक्त व प्रभावशाली बनाएगी।

सभा नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि कपिल गौतम अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही उन्हें शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि युवक संघ की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

कपिल गौतम के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने की घोषणा के बाद समाजजनों में हर्ष का वातावरण है। समाज के लोगों के साथ-साथ केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा शहर के गणमान्य व्यक्तियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। यह नियुक्ति न केवल युवक संघ को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है, बल्कि समाज में संगठित प्रयासों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव की उम्मीद भी जगाती है।

Updated On
Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story