कान्हा गौ सेवा समिति ने एसडीएम विनोद कुमार का किया स्वागत, गौशाला की समस्याओं पर हुई चर्चा
कान्हा गौ सेवा समिति ने एसडीएम विनोद कुमार का स्वागत कर गौशाला की समस्याएं बताईं। चिकित्सा सुविधा और आवारा गौवंश को लेकर चर्चा हुई।

तस्वीर में कान्हा गौ सेवा समिति के पदाधिकारी एसडीएम विनोद कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
कान्हा गौ सेवा समिति के तत्वावधान में आज उप जिला कलेक्टर विनोद कुमार का माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने गौशाला की समस्याओं और गौ माता के लालन-पालन से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में गौशाला समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह जाट, जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा, सचिव नरेश सिंह मीणा, बृजनंदन दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारियों ने एसडीएम विनोद कुमार का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। समिति पदाधिकारियों ने गौशाला में सामने आ रही समस्याओं तथा गौ माता के लालन-पालन से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान एसडीएम विनोद कुमार ने गो भक्तों को गौशाला से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। समिति सचिव नरेश सिंह मीणा ने एसडीएम को गौशाला में गायों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके रहने की व्यवस्था के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
समिति सचिव नरेश सिंह मीणा ने एसडीएम विनोद कुमार से आवारा गौवंश को गौशाला में भिजवाने का भी आग्रह किया। बैठक में गौशाला की व्यवस्थाओं, गायों के लालन-पालन और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
