शुभम मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिंडौन करौली बाईपास, खानपुर बड़ौदा में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबलों के साथ फाइनल की तस्वीर साफ हो गई। प्रतियोगिता में सुपरलीग के अपने-अपने पूलों में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले दलों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू होने से पहले जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा मुख्यालय सवाई माधोपुर देवीलाल मीणा ने सभी तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्णायकों और आयोजन समिति के सदस्यों को प्रतियोगिता विधिवत कराने के निर्देश दिए तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता संयोजक पूजा मीणा, सहसंयोजक राजेंदी मीणा और अरविंद कुमार मीना, शुभम स्कूल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश बैरवा, कालूराम मीणा, दिनेश कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार गुर्जर, नरेंद्र कुमार शर्मा, विजय सिंह गुर्जर, मनीष मीणा, उप प्रधानाचार्य रूप सिंह मीणा, मुजम्मिल हुसैन, व्याख्याता, शारीरिक शिक्षक एवं मीडिया एवं खेल नियंत्रण प्रभारी शफी मोहम्मद शारीरिक शिक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और मुकाबले शुरू करवाए।

बालक वर्ग में सुपरलीग के पूलों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों ने सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। शाम को पहले सेमीफाइनल में जयपुर और अजमेर आमने-सामने हुए। जयपुर ने 66 अंक बनाए और अजमेर को 31 अंक पर रोकते हुए 35 अंकों से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सीकर और ब्यावर के बीच मुकाबला हुआ, जो देर रात तक जारी रहा।

बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला 7 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे आयोजित किया जाएगा। विगत विजेता ब्यावर की टीम भी अपने खिताब को बचाने के लिए पूरा प्रयास करेगी।

मीडिया प्रभारी शफी मोहम्मद ने बताया कि बालिका वर्ग में भी दोनों सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों ने सुपरलीग में अपने-अपने पूलों में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। पहले सेमीफाइनल में बालोतरा और हनुमानगढ़ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हनुमानगढ़ ने 49 अंक अर्जित किए और बीकानेर ने 45 अंक अर्जित किए। हनुमानगढ़ ने 4 अंकों से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में बीकानेर और जोधपुर के बीच मुकाबला हुआ। जोधपुर ने 32 अंक और बीकानेर ने 26 अंक हासिल किए। जोधपुर ने 6 अंकों से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला जोधपुर और हनुमानगढ़ के बीच देर रात खेला जाएगा।

इससे पहले आज सुबह शुभम मॉर्डन स्कूल खेल मैदान पर बालिका वर्ग में सुपरलीग के मुकाबले खेले गए। अजमेर ने 70 अंक बनाकर बीकानेर को 57 अंक पर रोकते हुए 13 अंकों से जीत दर्ज की। कड़े मुकाबले में ब्यावर ने 55 अंक बनाए और डीडवाना को 47 अंक पर रोककर 8 अंकों से मुकाबला जीत लिया। सीकर ने 49 अंक बनाकर चूरू को 39 अंक पर रोकते हुए 10 अंकों से जीत हासिल की। जयपुर ने 81 अंक बनाए और बालोतरा को मात्र 30 अंक पर रोकते हुए 51 अंकों से एकतरफा मुकाबला जीता।

इसी प्रकार बालिका वर्ग में जोधपुर ने 50 अंक बनाकर चूरू को 27 अंक पर रोकते हुए 23 अंकों से जीत दर्ज की। हनुमानगढ़ ने 49 अंक बनाए और जयपुर को 36 अंक पर रोकते हुए 13 अंकों से मुकाबला जीता। बीकानेर ने 64 अंक बनाकर ब्यावर को 29 अंक पर रोकते हुए 35 अंकों से मैच जीत लिया। बालोतरा ने 51 अंक बनाए और सीकर को 34 अंक पर रोकते हुए 17 अंकों से मुकाबला अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। अब बालक वर्ग में फाइनल और बालिका वर्ग में जोधपुर तथा हनुमानगढ़ के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले पर प्रतियोगिता का परिणाम निर्भर करेगा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story