जस्टाना सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण पर बैठक, 650 कट्टों के आवंटन का फैसला
जस्टाना सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण को लेकर बैठक हुई, 650 कट्टों के आवंटन और सदस्यों को वितरण की योजना तय हुई।

तस्वीर में जस्टाना समिति परिसर में यूरिया खाद वितरण को लेकर आयोजित बैठक में बैठे समिति अध्यक्ष, व्यवस्थापक और अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं।
आज दिनांक 1 अगस्त 2026 को बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितिँ लिमिटेड जस्टाना में यूरिया खाद वितरण को लेकर सर्व समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति अध्यक्ष श्री कमलेश मीणा, व्यवस्थापक बुधराम मीणा सहित सभी समिति मेंबर मौजूद रहे।
बैठक में किसान सभा जिला अध्यक्ष कांजी मीणा ने बताया कि सोसाइटी में 650 कट्टे यूरिया खाद के आए हैं। बैठक में मौजूद सभी समिति सदस्यों ने निर्णय लिया कि सभी समिति सदस्यों को एक-एक कट्टा यूरिया का वितरण किया जाएगा।
निर्णय के अनुसार 2 अगस्त 2026 को सुबह 8:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक सभी सोसाइटी सदस्य समय पर यूरिया खाद ले सकते हैं। बैठक में यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार का विरोध नहीं होना चाहिए। यदि कोई कानून का उल्लंघन करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
किसान सभा जिला अध्यक्ष कांजी मीणा ने कहा कि यूरिया खाद वितरण के बाद बहुत जल्द किसानों के लिए डीएपी यूरिया खाद की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले समिति के सदस्यों को खाद का वितरण किया जाएगा और वितरण के बाद यदि यूरिया खाद बचता है तो सभी को खाद उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में हरकेश मीणा, आनंदीलाल मीणा, मीठालाल मीणा, रामधन मीणा, कल्याण बेरवा, हनुमान मीणा, सीताराम मीणा, त्रिलोक मीणा, रामजीलाल मीणा सहित कई किसान मौजूद रहे। बैठक में यूरिया खाद वितरण व्यवस्था को लेकर समिति सदस्यों ने निर्णय लिया और निर्धारित समय पर खाद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तय की गई।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
