जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र स्थित जयपुर विकास प्राधिकरण की शिवसागर योजना कॉलोनी के विकास को लेकर नई विकास समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद रविवार को शिवसागर योजना के पार्क में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कॉलोनी के सदस्यों की सर्वसम्मति से विनोद कुमार मीणा को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों के लिए 12 पदाधिकारियों का चयन किया गया।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए हरफूल मीणा, महासचिव पद के लिए डॉक्टर रेवड़ मल मीणा, कोषाध्यक्ष पद के लिए गोपाल लाल मीणा तथा संयोजक पद के लिए आर डी मीणा का चयन किया गया। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से अनीता मीणा तथा बबीता मीणा को महिला प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

बैठक में शिवसागर योजना कॉलोनी के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें कॉलोनी में मंदिर निर्माण, पार्कों के विकास, रोड लाइट व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने जैसे विषय प्रमुख रहे।

कॉलोनी के समग्र विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर ठोस कदम उठाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कॉलोनी के निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बैठक के अंत में डॉक्टर घनश्याम मीणा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ कॉलोनी विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल शुरू की गई है।

Updated On
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story