हिंडौन सिटी। समीपवर्ती जगदीश धाम कैमरी में सोमवार को धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुए। भगवान जगदीश जी को श्रद्धालु पुल की ढाणी कैमरी निवासी हरकेश अधैत और बड़ी धमाड़ी निवासी कैप्टेन हरकेश खटाना ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के जुलूस के साथ भजनों पर नाचते गाते कैमरी बस स्टैण्ड से गिर्राज पटेल भवन अधैत होते हुए मुख्य बाजार, ठाकुर जी के मंदिर होते हुए जगदीश चौक मंदिर परिसर पहुँचकर भगवान को पोशाक अर्पित की।


भक्तिमय जुलूस और जयकारों की गूंज

  • भगवान जगदीश के जयकारों से मंदिर चौक तक परिसर गुंजायमान हो गया।
  • श्रद्धालुओं ने अपने परिवारजनों सहित पोशाक, मेवा मिष्ठान, पंचमेवा, पूजन सामग्री आदि भगवान को अर्पित की।

वैदिक अनुष्ठान और हवन पूजन

मंदिर के महंत मनोज शास्त्री, पं. हरिमोहन शास्त्री, पं. सुरेश शर्मा, पं. नीलेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज पूजन कराया। क्षेत्र की खुशहाली के लिए यज्ञ किया गया जिसमें अटका प्रसादी अर्पित करने वाले निम्नलिखित मुख्य यजमानों ने हवन पूजन किया:

  • रामनरेश मास्टर रूदौड
  • हरकेश अधैत पुल की ढाणी
  • सुबेदार प्रधुम्न तेसगांव
  • कैप्टेन हरकेश बड़ी धमाड़ी
  • बलबीर सिंह छोटी धमाड़ी

श्रद्धालुओं का स्वागत और समिति की उपस्थिति

जगदीश चौक में मंदिर कमेटी अध्यक्ष घनश्याम खटाना, कोषाध्यक्ष कैप्टेन शीशराम खटाना, ट्रस्ट और पीसीसी सदस्य शीशराम खटाना, सचिव रामविलास खटाना, हंसराज सरपंच, शेरसिंह खटाना इब्राहिमपुर, भूपेन्द्र खटाना अधैत, राजबहादुर बड़ागांव, महाराज सिंह अधैत आदि श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया।


अमावस्या पर अटका महाप्रसादी वितरण

मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र खटाना ने बताया कि "आज अमावस्या पर अटका प्रसादी का भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी।"


प्रमुख उपस्थित गणमान्य

इस दौरान बारह गांव के पंच पटेल और महिला पुरूष श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर धर्म जुलूस में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित उपस्थित रहे:

  • मंदिर कमेटी के पदाधिकारी
  • साहबसिंह मेहते का पुरा
  • पूर्व सरपंच सुग्रीव सिंह अधैत
  • रामस्वरूप बिलई, रूप सिंह सैनी, रजन पटेल
  • महाराजसिंह खटाना, हप्पू अधैत, भूपेन्द्र खटाना
  • साहब सिंह तेसगांव, मुकेश ठेकेदार
  • देवेन्द्र खटाना सीआईडी पुलिस
  • रविन्द्र सिंह, रौनक शर्मा
Updated On
Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story