शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिंडौन सिटी की एकेडमिक हाइट्स सेकेंडरी स्कूल की निदेशक ईशा नियोल फौजदार को वूमेन्स अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। जयपुर के होटल आमेर क्लार्क में आयोजित समारोह में राजस्थान सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली ईशा नियोल फौजदार पत्नी विकास फौजदार को यह सम्मान उनके शैक्षणिक योगदान, नेतृत्व और विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

ईशा नियोल फौजदार ने वर्ष 2012 में एकेडमिक हाइट्स सेकेंडरी स्कूल की स्थापना की थी। वर्तमान में विद्यालय नर्सरी से कक्षा 10वीं तक अंग्रेजी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और आधुनिक शिक्षण पद्धति के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं।

विद्यालय में अध्ययन कर चुके अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। ईशा नियोल फौजदार का मानना है कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास भी आवश्यक है।

इसी सोच के साथ विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वूमेन्स अवॉर्ड-2026 के रूप में मिला यह सम्मान शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा, दूरदर्शी सोच, अथक परिश्रम और उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रतीक है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और शहर के शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे हिंडौन के लिए गौरव का क्षण बताया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story