रविवार को ईसरदा-बंध बरेठा परियोजना की खुली नहर के विरोध में बरनाला तहसील के रामसिंहपुरा पुलिस चौकी के समीप किसानों की विशाल महापंचायत आयोजित हुई। इसमें भूमि प्रभावित किसानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। महापंचायत में किसानों ने ईसरदा से बंध बरेठा तक पानी खुली नहर के बजाय पाइपलाइन के माध्यम से ले जाने की मांग उठाई।

किसानों का कहना था कि परियोजना से प्रभावित होने वाली भूमि और किसानों की समस्याओं को देखते हुए पाइपलाइन विकल्प पर विचार किया जाना चाहिए। किसानों ने जयपुर की फैक्ट्रियों से निकलने वाले रसायनयुक्त पानी के मोरेल बांध तक पहुंचने की समस्या का भी स्थायी समाधान करने की मांग रखी। उनका कहना था कि क्षेत्र के जलस्रोतों और कृषि पर प्रदूषित पानी के प्रभाव को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

महापंचायत के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर रामसिंहपुरा चौकी पुलिस के एएसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तथा बरनाला तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। महापंचायत का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट एवं किसान सभा जिलाध्यक्ष कांजी मीणा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान किसानों ने परियोजना से जुड़ी अपनी मांगों और भूमि प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

महापंचायत में प्रदेश मंत्री किसान बत्तीलाल, पूर्व विधायक सवाई माधोपुर मोतीलाल मीणा, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, डॉ. शंकरलाल मीणा, राकेश सांचोली, आशुतोष गोयल, भरतलाल मैनेजर, नानजी पटेल, हंसराज सरपंच, हरिप्रसाद सरपंच, विष्णु उर्फ अल्लू गुप्ता, अंजू एडवोकेट सहित कई अन्य किसान मौजूद रहे। महापंचायत में किसानों की प्रमुख मांग ईसरदा से बंध बरेठा तक पानी पहुंचाने के लिए खुली नहर के स्थान पर पाइपलाइन का विकल्प अपनाने और क्षेत्र में प्रदूषित पानी की समस्या के स्थायी समाधान की रही।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story