सवाई माधोपुर, 7 नवंबर।

जिला कलक्टर काना राम ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री “सूर्य घर योजना” का लाभ अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं तक पहुँचाया जाए। बैठक में “पीएम सूर्य घर योजना” सहित विद्युत विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला कलक्टर ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर “पीएम सूर्य घर सौर मेले” आयोजित किए जाएं, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आमजन को इस योजना की सटीक जानकारी मिल सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेलों का विस्तृत कैलेंडर तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र उपभोक्ताओं को योजनाओं की जानकारी समय पर मिले और वे इसका लाभ उठा सकें। साथ ही, कलक्टर ने योजना क्रियान्वयन एजेंसियों और स्थानीय बैंकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने “150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना” के तहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने सौर पैनल लगाने की सहमति दी है, उनके घरों पर नवंबर माह के अंत तक सोलर पैनल लगाना सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने आगामी सप्ताह में 36 हजार से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने और उनकी सहमति प्राप्त करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया।

बैठक के दौरान कलक्टर ने चौथ का बरवाड़ा को “आदर्श सौर ऊर्जा ग्राम” के रूप में चयनित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और निर्देश दिए कि इस गांव को मॉडल सौर ऊर्जा ग्राम के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कार्यवाही प्रारंभ की जाए। उन्होंने नए कृषि कनेक्शनों के वितरण हेतु लक्ष्यों का निर्धारण कर धरातल पर प्रगति सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

बैठक में अधीक्षण अभियंता बी.एल. मीना, अधिशाषी अभियंता अशोक बुजेटिया सहित विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Updated On
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story