सवाई माधोपुर, 5 दिसंबर। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित नवाचार “भविष्य की उड़ान” ने टोंड गांव के ग्रामवासियों को सरकारी विद्यालय के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है। ग्रामवासियों ने सामूहिक जनसहयोग के तहत विद्यालय के भौतिक विकास के लिए 51,000 रुपये की राशि एकत्रित कर विद्यालय को समर्पित की।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सावित्री मीणा ने यह धनराशि एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत सुपुर्द की। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत जनसहयोग से प्राप्त राशि के 40 प्रतिशत के अनुपात में राज्य सरकार अतिरिक्त 60 प्रतिशत राशि प्रदान करती है।

नवाचार प्रभारी हेमराज मीना ने बताया कि टोंड ग्रामवासियों द्वारा जुटाई गई 51,000 रुपये की राशि पर राज्य सरकार से 76,500 रुपये अतिरिक्त सहायता मिलेगी। इस प्रकार विद्यालय विकास के लिए कुल 1,27,500 रुपये की स्वीकृत राशि उपलब्ध होगी। यह धनराशि विद्यालय के कक्षा कक्षों की मरम्मत और अन्य भौतिक विकास कार्यों में खर्च की जाएगी।

इस अवसर पर कालूराम बैरवा, एडी समसा, ग्रामवासी मनोज कुमार, नरसी लाल, किशन लाल और भरतलाल मीणा सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस पहल से स्पष्ट होता है कि स्थानीय जनभागीदारी और सरकारी योजनाओं का संयोजन ग्रामीण शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

टोंड ग्रामवासियों की यह सक्रिय भागीदारी न केवल विद्यालय की भौतिक संरचना को सुदृढ़ करेगी, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक जागरूकता और सहयोग की एक प्रेरणादायक मिसाल भी पेश करती है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story