सवाई माधोपुर में विकास रथों के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
सवाई माधोपुर में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में विकास रथों के माध्यम से आमजन को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। एलईडी और ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों से आम लोग योजनाओं के लाभ से अवगत हो रहे हैं।

सवाई माधोपुर, 17 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्षों के सफल कार्यकाल के अवसर पर जिले में चलाए जा रहे विकास रथों ने आमजन तक सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान शुरू कर दिया है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रहे ये रथ, एलईडी स्क्रीन और ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि सोमवार को विकास रथ हिम्मतपुरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नायपुरा, खिलचीपुर, शेरपुर, छारोदा, रांवल के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र, खण्डार की गोठडा सेवा केंद्र, अनियाला के माताजी मंदिर, बरनावदा सेवा केंद्र, बस स्टैंड बह. कलां और गंगापुर सिटी के नौगांव, बामन बड़ौदा, खूंटला सलोना एवं बिदरख्यां सेवा केंद्र तथा बामनवास की डूंगर पट्टी और नगर पालिका के तहसील कार्यालय के सामने पहुंचा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विकास रथ का विभिन्न स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि आमजन ने ऑडियो-वीडियो संदेशों के माध्यम से राज्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों, फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं की जानकारी प्राप्त की। विकास रथों के माध्यम से न केवल योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की जा रही है, बल्कि जनता के साथ संवाद के जरिए उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को भी समझा जा रहा है।
बुडानिया ने यह भी बताया कि 18 दिसंबर को विकास रथ जिले के भदलाव, कुण्डेरा, श्यामपुरा, एण्डा, चकेरी, गंगापुर सिटी की अहमदपुर, आस्ट्रोली, सोनपुर, बाढ़कला एवं हिंगोटिया सेवा केंद्र, खण्डार की अक्षयगढ़ के सूरडी चौराहा, सिंगोर कलां, रोडावद, कोसरा सेवा केंद्र और बामनवास के रा.उ.मा.विद्यालय घुडला, रा.उ.मा.विद्यालय लिवाली, ककराला सेवा केंद्र, रा.उ.मा.विद्यालय मीना कोलेता तथा सार्वजनिक होली चौक जाहिरा में आमजन से रूबरू होंगे।
इस अभियान के माध्यम से सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें उनके लाभों के बारे में जागरूक करना है। विकास रथ कार्यक्रम न केवल जनसंपर्क का एक प्रभावी माध्यम बन गया है, बल्कि राज्य सरकार के प्रयासों और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुँचाने में भी एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहा है।
- सवाई माधोपुर विकास रथ योजनाSawai Madhopur Vikas Rathराज्य सरकार योजनाएं सवाई माधोपुरLED माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाएंजनसंपर्क अभियान सवाई माधोपुरभारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रसवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र विकास रथसरकारी योजनाओं की जानकारी आमजनसवाई माधोपुर बजट घोषणाएंऑडियो-वीडियो संदेश विकास रथग्रामीण जागरूकता अभियान सवाई माधोपुरफ्लैगशिप योजनाएं राजस्थानVikas Rath LED public awarenessRajasthan government welfare schemesSawaimadhopur public outreach program

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
