सवाई माधोपुर में विकास रथों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी
सवाई माधोपुर में विकास रथ आमजन के बीच राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुँचाने में जुटे। एलईडी स्क्रीन पर ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति और पुस्तिकाओं के माध्यम से जनता को योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

सवाई माधोपुर, 19 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास रथ आमजन के बीच सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का प्रमुख माध्यम बन गए हैं। इन रथों में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति के जरिए जनता को योजनाओं, विकास कार्यों और नीतिगत सुधारों के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान की जा रही है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि अभियान के तहत विकास रथ प्रतिदिन निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पहुँच रहे हैं। रथों के आगमन पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग एलईडी स्क्रीन पर प्रस्तुत “दो वर्षों का रिपोर्ट कार्ड” देखकर सरकार की उपलब्धियों से अवगत हुए। इसके साथ ही आमजन को योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएँ वितरित कर उनकी पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने वीडियो प्रस्तुतियों को ध्यानपूर्वक देखा और सुझाव पेटी में अपने विचार साझा किए। गौरव बुडानिया ने बताया कि 20 दिसंबर को विकास रथ जिले के विभिन्न स्कूलों, पंचायत भवनों और भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में पहुँचकर आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी देंगे। इनमें सांकड़ा, श्यामोली, ऐबरा, मकसूदनपुरा, गंगापुर सिटी के उदेईकलां, उदेई खुर्द, महानंदपुर डयोडा, पिलोदा, खण्डार की कुस्तला, मुई, रवांजना चौड़, बामनवास के डाबर, चांदनहोली एवं बिछोछ तथा बस स्टैंड बरनाला और सुन्दरी शामिल हैं।
इस अभियान से न केवल नागरिकों में सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि उन्हें योजना लाभ लेने की प्रक्रिया और पात्रता की स्पष्ट समझ भी मिल रही है। एलईडी रथों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की यह सक्रिय जानकारी अभियान आमजन और सरकार के बीच संपर्क की एक प्रभावी कड़ी बनकर उभरी है।
- सवाई माधोपुर विकास रथ सरकारी योजनाएँ 2025सवाई माधोपुर LED स्क्रीन पर योजनाओं की जानकारीराजस्थान सरकार जनकल्याणकारी योजनाएँविकास रथ यात्रा सवाई माधोपुरराज्य सरकार की उपलब्धियाँ 2025ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारीभारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रLED रथ सार्वजनिक जागरूकता अभियानसवाई माधोपुर शिक्षा एवं स्वास्थ्य योजनाएँसरकारी योजनाओं की ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतिRajasthan Development Rath Public AwarenessSawai Madhopur Government Schemes LED RathPublic Information Campaign RajasthanLED Rath State Government InitiativesSawai Madhopur Jan Kalyan Yojana Updates

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
