25 व 26 अगस्त को इंदरगढ़ में 108 मीटर लंबा लहरिया महोत्सव, 23 सितंबर को निकलेगी डाक ध्वजा पदयात्रा
इंदरगढ़ में 25-26 अगस्त को 108 मीटर लंबे लहरिया से माता रानी का महोत्सव होगा, जबकि 23 सितंबर को तृतीय डाक ध्वज यात्रा निकलेगी।

तस्वीर में समिति के सदस्य और श्रद्धालु बैठक के दौरान फर्श पर बैठकर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं।
गंगापुर सिटी मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की बैठक शनिवार रात्रि 8 बजे कर्मचारी कॉलोनी स्थित गौरव मैरिज होम के सामने समिति अध्यक्ष देवी चरण गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 25 व 26 अगस्त को इंदरगढ़ दरबार, जिला बूंदी में माता रानी को 108 मीटर लंबा लहरिया ओढ़ाकर महोत्सव मनाने तथा 23 सितंबर को माता रानी की तृतीय डाक ध्वज यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
समिति महामंत्री वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि 25 अगस्त को सैकड़ों यात्री श्रद्धालु शाम 5 बजे बस द्वारा इंदरगढ़ के लिए रवाना होंगे। वहां रात्रि जागरण आयोजित होगा। इसके बाद 26 अगस्त को प्रातः 7 बजे गंगापुर वालों की धर्मशाला से ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ जुलूस निकाला जाएगा। श्रद्धालु हाथों में 108 मीटर लंबा लहरिया लेकर दरबार के लिए रवाना होंगे। माता रानी को 108 मीटर लंबा लहरिया ओढ़ाकर परिवार और देश की खुशहाली की कामना की जाएगी। इसके साथ प्रसादी वितरण और भंडारे का आयोजन होगा।
बैठक में 23 सितंबर को डाक पदयात्रा ले जाने का भी निर्णय लिया गया। समिति अध्यक्ष देवी चरण गर्ग ने कहा कि भाद्रपद मास में माता रानी की तृतीय डाक ध्वज यात्रा का 23 सितंबर का मुहूर्त निकाला गया है। यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद सिंघल, डॉ. सीताराम, दिनेश करणपुर, चंद्रशेखर बुक सेलर, हरीश कालरा सहित अन्य सदस्यों ने सुझाव रखे और डाक यात्रा को धूमधाम से निकालने तथा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही।
बैठक में यात्रा संयोजक अमित अग्रवाल, प्रशासनिक कर्मचारी अनुराग गर्ग, सत्य नारायण पटवारी, भंडारा व्यवस्था के लिए सुनील गर्ग, रामावतार महोली, रमेश जीवद, मनसुख मेडी, कैलाश चंद्र और वेद प्रकाश मंगल को जिम्मेदारी दी गई। वाहन व्यवस्था की जिम्मेदारी योगेश कंपाउंडर, योगेंद्र गर्ग, राहुल मंगल, हैप्पी और निक्की को सौंपी गई।
ध्वज व्यवस्था के लिए अशोक जांगिड़, अनुराग गर्ग, अशोक करौली और मदन मोहन मास्टर को जिम्मेदारी दी गई। रथ व्यवस्था पंडित महेश शर्मा तथा वित्त संयोजक की जिम्मेदारी कैलाश चंद बाबा और योगेश गर्ग को सौंपी गई।
इस अवसर पर अशोक गर्ग, राकेश मीणा, कैलाश उदेई, आकाश गर्ग, राजू बैराडा, दिनेश मालधनी, शिबू पंजाबी, गज्जू लाल, कुलदीप, रॉकी, आलोक उदेई, श्रीमती प्रेम कालरा, ऋषभ देवी, अर्चना गर्ग, वंदना देवी सहित दर्जनों श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
