इंदरगढ़ माता मंदिर में 111 मीटर लंबी चुनरी महोत्सव और जागरण आयोजित
बूंदी के इंदरगढ़ में माघ पूर्णिमा पर 111 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई और विशाल भजन संध्या के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

बूंदी के इंदरगढ़ में माघ पूर्णिमा के अवसर पर मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति द्वारा आयोजित 111 मीटर लंबी चुनरी पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु।
मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वाधान में इंदरगढ़ देवी जिला बूंदी में शनिवार को विशाल भगवती जागरण गंगापुर वालों की धर्मशाला में आयोजित हुआ। माता रानी का दरबार सजाकर बाबा म्यूजिकल ग्रुप हेमंत सैनी सहित कलाकारों से माता रानी की एक से एक भेंट सुन कर श्रोतागण जमकर झूमे।
111 मीटर लंबी चुनरी महोत्सव
1 फरवरी माघ पूर्णिमा पर माता के दरबार में 111 मीटर लंबी विशाल चुनरी महोत्सव मनाया गया।
- 1 फरवरी रविवार प्रातः 7:00 बजे सभी श्रद्धालु माता रानी की 111 मीटर लंबी विशाल चुनरी हाथों में लेकर ढोल नगाड़ा और जयकारों के साथ माता के दरबार के लिए रवाना हुए।
- प्रातः 9:00 बजे माता रानी का श्रंगार कर चुनरी भेंट कर भोग लगाकर दर्शन कर देश एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
भंडारा एवं कन्या पूजन
प्रातः 10:30 बजे गंगापुर वालों की धर्मशाला में कन्याओं को भोजन कराकर विशाल भंडारा आयोजित किया।
श्रद्धालुओं की सहभागिता
माता रानी के भगवती जागरण एवं 111 मीटर लंबी विशाल चुनरी महोत्सव में गंगापुर सिटी सहित करौली, गुड़गांव, हिंडौन, मंडावरी, जयपुर, सवाई माधोपुर क्षेत्र के सैकड़ो भक्तजन और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

