बौंली पुलिस की बजरी माफियाओं पर कार्रवाई, 125 टन अवैध बजरी स्टॉक जब्त और ट्रैक्टर जब्त
सवाई माधोपुर के बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 टन बजरी स्टॉक और ट्रैक्टर-ट्रोली जब्त की। पुलिस ने तीन प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तस्वीर में बौंली थाना पुलिस द्वारा जब्त किया गया बजरी से भरा बिना नम्बरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दे रहा है।
पुलिस थाना बौंली ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित करीब 125 टन बनास बजरी का खुलासा किया, वहीं अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रोली को भी जब्त किया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
ज्येष्ठा मैत्रयी (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के आदेशानुसार श्री हिम्मत सिंह आर०पी०एस०, अति० पुलिस अधीक्षक बौंली सवाई माधोपुर एवं श्री उमेश गुप्ता आर०पी०एस०, वृत्ताधिकारी वृत्त बौली सवाई माधोपुर के सुपरविजन में अवैध बनास बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए थे।
निर्देशों की पालना में थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी पु०नि० के नेतृत्व में श्री ओमप्रकाश उ०नि० प्रभारी चौकी खिरनी द्वारा दिनांक 24/07/2026 को जटावती गांव से हथडोली की तरफ जाने वाले नहर से पहले रास्ते पर मुख्य रोड किनारे बजरी के स्टॉक/भंडारण की जांच की गई। मौके पर मिले बजरी स्टॉक के अक्षांतर-26.2274932 व देशान्तर 76.2476404 पाए गए।
पुलिस जांच में उक्त स्टॉक में करीब 30 टन बजरी होना पाया गया। बजरी स्टॉक के मालिक की जानकारी करने पर यह भंडारण मंगलराम सैनी पुत्र कस्तुरचंद सैनी, निवासी जटावती का होना पाया गया। पुलिस के अनुसार मंगलराम सैनी बनास नदी से चोरी छिपे अवैध रूप से बजरी निकालकर उसका स्टॉक कर बिक्री करता है। इस मामले में थाना बौंली पर प्रकरण संख्या 246/26 धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया।
इसके बाद दिनांक 25/07/2026 को श्री ओमप्रकाश उ०नि० प्रभारी चौकी खिरनी द्वारा ग्राम जटावती होते हुए ग्राम जटावती से हथडोली की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर के आगे मुख्य रोड किनारे एवं खेत में पड़े बजरी स्टॉक/भंडारण की कार्रवाई की गई। उक्त स्थान के अक्षांतर-26.2240203 व देशान्तर-76.2485829 पाए गए।
जांच के दौरान उक्त स्टॉक में करीबन 95 टन बजरी होना पाया गया। पुलिस ने बजरी स्टॉक के मालिक की जानकारी की तो यह भंडारण बत्तीलाल सैनी पुत्र कजोडमल सैनी, निवासी जटावती का होना पाया गया। पुलिस के अनुसार बत्तीलाल सैनी भी बनास नदी से चोरी छिपे अवैध रूप से बजरी निकालकर उसका भंडारण कर बेचता है। इस संबंध में थाना बौंली पर प्रकरण संख्या 247/26 धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 25/07/2026 को श्री लखनलाल हैड कानि० 1212 द्वारा रवासा से बडांगाव सरवर जाने वाले कच्चे रास्ते में डामर प्लांट के पास समय करीब 10-00 पीएम पर एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। ट्रैक्टर महिन्द्रा 475 DI MS XP&PLUS बिना नम्बरी था, जिसका चैचिस नम्बर MBNGAAVK7RJA06769 एवं इंजन नम्बर RRM5XEA1010 था। ट्रैक्टर के पीछे लगी बिना नम्बरी ट्रॉली में अवैध बनास बजरी भरी हुई मिली।
पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रोली छोड़कर फरार हो गया। यदि बजरी के संबंध में मालिक/चालक के पास बजरी परिवहन करने बाबत रवन्ना होता तो ट्रैक्टर ट्रोली को छोड़कर नहीं भागता। उक्त ट्रैक्टर ट्रोली के चालक व मालिक द्वारा बिना रवन्ना के बजरी खनन व परिवहन प्रतिबंधित आदेश होने के बावजूद परिवहन किया जाना पाए जाने पर धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में जब्त किया गया।
जप्तशुदा ट्रैक्टर ट्रोली जिसमें अवैध बनास बजरी भरी हुई थी, उसके संबंध में चालक/मालिक के खिलाफ थाना बौंली पर प्रकरण संख्या 249/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा चालक/मालिक की तलाश जारी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में श्री जितेन्द्र सिंह सोलंकी पु.नि. थानाधिकारी थाना बौली, श्री ओमप्रकाश उ०नि०, श्री रोहिताश सिंह एएसआई, श्री लखनलाल हैड कानि० 1212, श्री रिछपाल कानि० 1351, श्री प्रमेन्द्र कानि० 1372, श्री अजीत कानि० 578 एवं श्री महेन्द्र कानि० 1394 शामिल रहे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
