सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) की जिला कार्यकारिणी को नया विधि सलाहकार मिल गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ की सहमति से जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी राजेन्द्र सिंह तोमर को आईएफडब्ल्यूजे, सवाई माधोपुर जिला कार्यकारिणी का विधि सलाहकार मनोनीत किया है।

राजेन्द्र सिंह तोमर की नियुक्ति को संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विधि क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, सामाजिक सरोकारों तथा कानूनी विशेषज्ञता का लाभ अब संगठन एवं पत्रकारों को मिलेगा। संगठन का मानना है कि उनके अनुभव से पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न कानूनी विषयों पर प्रभावी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

विधि सलाहकार के रूप में राजेन्द्र सिंह तोमर की नियुक्ति पर संगठन से जुड़े पत्रकारों और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

नवनियुक्त विधि सलाहकार राजेन्द्र सिंह तोमर ने इस दायित्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा तथा संगठन के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की गरिमा और निष्पक्ष पत्रकारिता को सशक्त बनाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story