सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ की स्वीकृति के बाद जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सवाई माधोपुर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित की।

जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के हवाले से नवनियुक्त संगठन प्रवक्ता नरेन्द्र शर्मा नीरू ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन का उद्देश्य जिले के सभी पत्रकारों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना तथा संगठन को गांव से लेकर शहर तक अधिक सक्रिय बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

घोषित जिला कार्यकारिणी में राजेन्द्र सिंह तोमर (अधिवक्ता, दिल्ली उच्च न्यायालय) को विधि सलाहकार बनाया गया है। वहीं सलाहकार मंडल में राजमल जैन, हरकचंद जैन एवं सत्यनारायण जैन 'पगला' को शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी में राजेश कुमार गोयल को महासचिव, रोहित गुप्ता को कोषाध्यक्ष, श्याम सुंदर शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जिया उल इस्लाम, प्रमोद शर्मा एवं सुरेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जितेंद्र जैन, संजय मित्तल, शादाब अली एवं मुकेश जैन को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नरेन्द्र शर्मा को प्रवक्ता बनाया गया है।

इसके अलावा सुनील शर्मा, पवन मेहता, निर्मल सेन, महेश शर्मा, शहजाद अली, रिदम शर्मा एवं राकेश वर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त महासचिव राजेश कुमार गोयल एवं अन्य पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नई जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर इकाई ने संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की दिशा में नई पहल की है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story