आईएफडब्ल्यूजे: राजेश शर्मा बने सवाई माधोपुर के जिलाध्यक्ष
वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा की नियुक्ति पर संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने की उम्मीद जताई गई है।

तस्वीर में दिख रहे स्वतंत्र वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, जिन्हें इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) का सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्य सरकार से अधिस्वीकृत स्वतंत्र पत्रकार राजेश शर्मा की नियुक्ति के बाद जिले में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों की ओर से लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
राजेश शर्मा लंबे समय तक कोटा, झालावाड़ एवं सवाई माधोपुर से प्रकाशित दैनिक देश की धरती समाचार पत्र से जुड़े रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, सक्रिय भूमिका और निष्पक्ष कार्यशैली को देखते हुए उन्हें इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी बजरंगलाल जाट ने राजेश शर्मा की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में राजेश शर्मा का लंबा अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उपयुक्त बनाता है।
बजरंगलाल जाट ने विश्वास व्यक्त किया कि राजेश शर्मा के नेतृत्व में आईएफडब्ल्यूजे जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के अधिकारों के संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा। उन्होंने राजेश शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे पत्रकारिता की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राजेश शर्मा की नियुक्ति को जिले के पत्रकारिता जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे संगठन को मजबूती मिलने के साथ-साथ पत्रकारों के हितों के संरक्षण और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद भी व्यक्त की जा रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
