हिंडौन में पर्युषण महापर्व के पहले दिन गौसेवा, हरा चारा व दवाइयां दीं
जैन अलर्ट ग्रुप और वार्ड प्रत्याशियों के सहयोग से गौशाला में जीवदया का संकल्प लेकर सहायता सामग्री बांटी गई।

तस्वीर में हिंडौन गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाते लोग दिख रहे हैं।
हिण्डौन सिटी। पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस 8 सितंबर मंगलवार को हिण्डौन बायपास स्थित गौशाला में जीवदया का मंगल संकल्प लेते हुए विशेष गौसेवा आयोजन किया गया। जैन अलर्ट ग्रुप ऑफ इंडिया, हिण्डौन सिटी की सद्प्रेरणा से दोपहर 12 बजे आयोजित सेवा कार्य में गौमाता के लिए हरा चारा एवं आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गईं।
पर्युषण महापर्व के पांच कर्तव्यों में से जीवदया के भाव को आत्मसात करते हुए आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से सेवा और करुणा का संदेश समाज तक पहुंचाया गया। जैन दर्शन में प्रत्येक जीव के प्रति दया, करुणा और अहिंसा को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। पर्युषण केवल धार्मिक अनुष्ठानों का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम, क्षमा और जीव मात्र के प्रति संवेदना जागृत करने का महापर्व है।
इसी भावना को केंद्र में रखते हुए गौसेवा का आयोजन किया गया। गौशाला में हरे चारे और दवाइयों की सेवा के माध्यम से उन जीवों के प्रति कृतज्ञता एवं करुणा व्यक्त की गई, जो मानव जीवन के साथ सदियों से जुड़े रहे हैं। पर्युषण महापर्व के दौरान जैन समाज में विभिन्न धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया जाता है। इनमें जीवदया का भाव व्यक्ति को स्वार्थ से ऊपर उठकर प्राणी मात्र के कल्याण की प्रेरणा देता है।
वर्तमान में नगरपरिषद हिण्डौन सिटी के वार्ड प्रत्याशियों वार्ड 05 से मोनिका जैन, वार्ड 06 से रेखा जैन, वार्ड 09 से श्री नीरज जैन, वार्ड 10 से श्री विमल जैन और वार्ड 13 से श्री प्रसून जैन के लाभार्थियों के सहयोग से गौशाला में गौमाता के लिए हरा चारा एवं दवाइयों की सेवा की गई। साथ ही तपोवन गुजरात की ओर से 21000₹ की राशि पृथक से प्रदान की गई। गौशाला में कार्यरत प्रत्येक गौ सेवकों को 200-200₹ की प्रभावना भी की गयी।
पर्युषण के पावन दिनों में हुआ यह सेवा कार्य धर्म को करुणा, जीवदया और सेवा के व्यवहारिक रूप से जोड़ता है। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सभी से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने और जीवदया, करुणा एवं सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
पर्युषण महापर्व की आराधना कराने के लिए गुजरात आए आराधक उर्विल भाई, जिनय भाई, निसर्ग भाई, अलर्ट ग्रुप के अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय जैन, डाॅ. मनोज जैन, आदित्य जैन, पंकज जैन, प्रसून जैन और अन्य साधर्मिक भाई-बहन इस अवसर पर उपस्थित रहे। आयोजन ने पर्युषण के प्रथम दिवस जीवदया के संकल्प को सेवा के माध्यम से व्यवहार में उतारने का संदेश दिया।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )
नाम: धीरज कुमार शर्मा
वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां
परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:
- वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
- 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।
