सवाई माधोपुर: अंबेडकर बस्ती में विशाल हिंदू सम्मेलन और कलश यात्रा आयोजित
सोनी मैरिज होम से निकाली गई 1100 महिलाओं की कलश यात्रा, मुख्य वक्ता दीपक जी ने पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज सुधार पर दिया जोर।

सवाई माधोपुर की अंबेडकर बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान कलश यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालु और उपस्थित मुख्य वक्ता दीपक जी एवं अन्य अतिथि।
अंबेडकर बस्ती में विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
माँ भारती के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद गणेश वंदना कर, हनुमान चालीसा सामुहिक पाठ किया गया।
मुख्य वक्ता दीपक जी (विभाग प्रचारक सवाईमाधोपुर) थे। उन्होंने पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन की बात रखी।
"दीपक जी ने कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी, सामाजिक समरसता, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।"
इसके बाद गणेश मंदिर के पुजारी जी ने आशीर्वाद दिया।
अंत में सयुंक्त परिवार, और गौ पालन करने वाले परिवारो का सम्मान किया गया। डॉक्टर मनोज जैन के द्वारा प्रसाद वितरण करवाया गया। संयोजक महोदय के आभार प्रकट करने के बाद कार्यक्रम में पुनः प्रसाद वितरण किया गया।

