नगर परिषद चुनाव में वार्ड 6 से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बावजूद समय पर पार्टी का चुनाव सिंबल जमा नहीं होने से नामांकन खारिज होने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद भी सिंबल नहीं मिलने से प्रत्याशी को निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतरना पड़ा। शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकर ने पूरे घटनाक्रम के लिए हिण्डौन विधायक को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे पार्टी की कमजोरी बताया।

पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकर ने कहा कि वार्ड 6 से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी चुनाव कार्यालय में पार्टी का सिंबल जमा नहीं करवाया जाना हिण्डौन विधायक की लापरवाही है। यह गलती किस कारण से हुई, इसकी जानकारी विधायक या स्थानीय कार्यकर्ताओं को ही होगी, लेकिन इस तरह की चूक से पार्टी कमजोर होती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव के सभी सिंबल या तो संबंधित विधायक को दिए जाते हैं या जिलाध्यक्ष को। हिण्डौन के सभी सिंबल विधायक द्वारा लिए गए थे तो उनकी जिम्मेदारी थी कि पार्टी की ओर से जिस प्रत्याशी को अधिकृत किया गया है, उसका सिंबल समय पर चुनाव कार्यालय में जमा कराया जाए।

कटकर ने कहा कि वार्ड 6 में कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन चुनाव कार्यालय में सिंबल जमा नहीं होने के कारण उसका नामांकन निरस्त हो गया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी को निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण समय में इस तरह की लापरवाही का सीधा नुकसान पार्टी और प्रत्याशी दोनों को होता है।

सिंबल नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन के दौरान समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकर ने प्रत्याशी को समर्थन देते हुए चुनाव में मजबूती से मैदान में डटे रहने की बात कही। इस दौरान वार्ड की चुनावी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story