हिण्डौन ‘अपना घर आश्रम’ ने दो वर्षों बाद खोए हुए परिजनों से मिलवाया दो प्रभुजियों को
हिण्डौन सिटी के ‘अपना घर आश्रम’ ने दो वर्षों से भटक रहे श्रीराम नायक और पवित्र नायक को उनके परिवारजनों से मिलवाया। ओडिशा पुलिस के सहयोग से यह पुनर्मिलन संभव हुआ। आश्रम ने 176 प्रभुजियों का पुनर्वास किया है, जो मानवता और सेवा का मिसाल पेश करता है।

हिण्डौन सिटी। दो वर्षों से अपने घर से बिछुड़कर भटक रहे दो नागरिकों को हिण्डौन सिटी स्थित ‘अपना घर आश्रम’ ने शुक्रवार को उनके परिवारजनों के सुपुर्द कर, मानवता और सेवा का एक मिसाल पेश किया। उड़ीसा के अंगुल जिले के श्रीराम नायक और पवित्र नायक, जो दो वर्ष पूर्व कामकाज की तलाश में घर से निकले थे, भटकते हुए हिण्डौन थाने के माध्यम से आश्रम पहुंचे थे।
‘अपना घर आश्रम’ ने इन दोनों की देखभाल करते हुए उनके पुनर्वास के लिए ओडिशा पुलिस के सहयोग से लगातार प्रयास किए। इसी प्रयास के परिणामस्वरूप आज श्रीराम नायक को उनके चाचा मिलू नायक और पवित्र नायक को उनके दामाद चंदन नायक के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने इस अनपेक्षित पुनर्मिलन पर भावुक होते हुए आश्रम की प्रशंसा की और कृतज्ञता जताई।
अपना घर आश्रम के पूर्व सचिव मोहित मित्तल ने बताया कि यह पुनर्मिलन आश्रम द्वारा विगत एक वर्ष से ओडिशा पुलिस से सहयोग हेतु किए गए निरंतर अनुरोधों का परिणाम है। आश्रम प्रभारी रामसिंह, योगेश और प्रज्ञान सहित अन्य सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे। प्रभुजियों को उनके परिवारजनों से मिलने पर उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए।
हिण्डौन सिटी के ‘अपना घर आश्रम’ के अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि आश्रम 31 जुलाई 2016 से संचालित है और जिले भर में घर से बिछुड़े, विक्षप्त, मंदबुद्धि और असहाय लोगों की मदद में तत्पर है। आश्रम में इन लोगों को “प्रभुजी” मानकर उनकी सेवा और देखभाल की जाती है। अब तक आश्रम द्वारा 176 प्रभुजियों का सफल पुनर्वास किया जा चुका है। यह पहल न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक है, बल्कि मानवता के प्रति संवेदनशीलता और अनुकरणीय कार्य का उदाहरण भी है।
- हिण्डौन सिटी अपना घर आश्रम पुनर्मिलनHindon City Apna Ghar Ashram reunionश्रीराम नायक पवित्र नायक परिवार से मिलेOdisha police मदद से खोए हुए लोग मिलनाहिण्डौन सिटी मानवता सेवाApna Ghar Ashram rescued mentally challengedअंगुल जिले के खोए हुए लोग हिण्डौन मेंHindon City missing persons rehabilitationअपना घर आश्रम 176 प्रभुजियों का पुनर्वासOdisa lost persons reunited in Hindaunहिण्डौन सिटी आश्रम सेवा कार्यVulnerable persons rehabilitation HindaunApna Ghar Ashram success storyOdisha Hindaun lost persons reunionTwo years missing persons reunited in Hindaun

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
