हिंडौन में 4 अगस्त को मदर टेरेसा कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, कलेक्टर-एसपी ने किया पोस्टर विमोचन
हिंडौन के मदर टेरेसा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, गद्दीपुरा में 4 अगस्त को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों का समर्थन भी प्राप्त हुआ।

तस्वीर में बाएं से दाएं: संस्था प्रतिनिधि, संस्था अध्यक्ष रमेश चंद चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल और अन्य पदाधिकारी हिंडौन में रक्तदान शिविर के बैनर-पोस्टर का विमोचन करते हुए।
हिंडौन सिटी। मदर टेरेसा शिक्षा सेवा एवं विकास समिति और जीवन ज्योति फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में 4 अगस्त को हिंडौन के लहचौड़ा रोड स्थित मदर टेरेसा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, गद्दीपुरा में सचिव विकास चतुर्वेदी के जन्म दिवस के अवसर पर एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रक्तदान शिविर के पोस्टर और बैनर का गुरुवार को कलेक्टर अक्षय गोदारा एवं पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने विमोचन किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष रमेश चंद चतुर्वेदी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रेमशंकर गौतम तथा जीवन ज्योति फाउन्डेशन की ओर से डॉ. विकास कुमार डागुर उपस्थित रहे।
संस्था प्रतिनिधियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी करौली, मेडिकल कॉलेज करौली, उपखंड अधिकारी हिंडौन तथा अन्य प्राधिकारियों से मुलाकात कर उनके समर्थन और कार्यक्रम में उपस्थिति की सहमति प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रातः 9 बजे होगा। समिति प्रबंधन एवं जीवन ज्योति फाउन्डेशन की ओर से हिंडौन क्षेत्र के समस्त प्राधिकारियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, छात्रों, युवाओं तथा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे मानवता की सेवा के इस पुनीत प्रयास में अपनी उपस्थिति, सहयोग और समर्थन प्रदान करते हुए रक्तदान-महादान जैसे पुनीत कार्य में सहभागी बनें तथा इसका उत्साहवर्धन करें।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )
नाम: धीरज कुमार शर्मा
वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां
परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:
- वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
- 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।
