हिंडौन: विश्वकर्मा जयंती पर भव्य कलश यात्रा आयोजित, जांगिड़ धर्मशाला में हुआ भंडारा
जांगिड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के उत्थान पर चर्चा हुई और श्रद्धालुओं के लिए खीर-पुआ प्रसादी का वितरण किया गया।

हिंडौन सिटी में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा के बाद जांगिड़ धर्मशाला में भगवान की पूजा-अर्चना करते समाज के लोग।
कलश यात्रा का शुभारंभ और मार्ग
- अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के हिंडौन तहसील अध्यक्ष भगवान सहाय कटारिया ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती पर किशन नगर स्थित गंगाधर महादेव मंदिर से बैंड बाजे व डीजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
- जिसका शहर के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
पूजा-अर्चना एवं सामाजिक विचार विमर्श
कलश यात्रा के गौशाला के पास स्थित जांगिड़ धर्मशाला पहुंचने पर समाज बंधुओ ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की और "सामाजिक उत्थान को लेकर विचार विमर्श किया।"
भंडारा और प्रसादी वितरण
इस मौके पर भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सभी लोगों ने पंगत में बैठकर खीर पुआ की प्रसादी जीमी।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
