हिंडौन सिटी। सवर्ण समाज संघर्ष समिति, हिंडौन की एक आवश्यक बैठक बुधवार को स्थानीय बजाज धर्मशाला में आयोजित हुई। इस दौरान यूजीसी को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर भारत सरकार का विरोध करने के लिए आगामी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध संघर्ष करना है। आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध सवर्ण समाज बिगुल बजा देगा, जिसकी प्रतिज्ञा की गई तथा विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

पीएम की यात्रा का विरोध और आगामी रणनीति

बैठक में कहा गया कि 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर आ रहे हैं और उस दौरान उनका कड़ा विरोध किया जाएगा। बैठक में विरोध दर्ज कराने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई। आगामी 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए करीब 500 व्यक्तियों का जत्था भेजने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बसों एवं ट्रेनों की व्यवस्था के बारे में चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।

सद्बुद्धि यज्ञ और होली मिलन कार्यक्रम

बैठक में प्रमुख रूप से यह भी तय किया गया कि 28 फरवरी को सवर्ण समाज की ओर से बजाजो की धर्मशाला में मोदी सरकार को सद्बुद्धि के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। "यह यज्ञ दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा, उसके बाद 5 बजे तक होली मिलन का कार्यक्रम रहेगा।"

बैठक में उपस्थित गणमान्य जन

इस महत्वपूर्ण बैठक में रामदयाल पटवारी, सत्येंद्र आर्य, अशोक शर्मा, सुरेश तिघरिया, एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका, त्रिलोक संघई, महेश बैंक, नरेंद्र आर्य, देवीसहाय दत्तात्रेय, रमेश पाठक अटक, राजकुमार पाण्डे, शशि कुमार, अशोक तिवारी, रामगोपाल शर्मा, महेश शर्मा, बनवारी लाल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। सवर्ण समाज ने स्पष्ट किया कि यूजीसी को निरस्त करने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध तेज किया जाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story